गौरव शर्मा 

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर शुक्रवार को सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर काॅलेज में छात्राओं के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नोएडा के सेक्टर-26 स्थित आई केयर हाॅस्पिटल युनिट ऑफ ईश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट और इंडिया यामहा लिमिटेड के काॅर्पोरेट सोशल रेस्पोंसबिलिटी के अंतर्गत स्कूल स्क्रीनिंग प्रोग्राम के तहत यह कैंप लगाया गया, जिसमें 129 छात्राओं के आंखों की जांच की गई। 16 छात्राओं को चस्में की आवश्यकता है। हाॅस्पिटल की तरफ से इन सभी छात्राओं को निशुल्क चस्मा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त 4 छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। उनका भी इंलाज निःशुल्क होगा। इस कैंप का नेतृत्व कर रहीं आई केयर हाॅस्पिटल की तरफ से बताया है कि जिले के अन्य सरकारी स्कूलों में छात्रों की आंखों की जांच के लिए इसी तरह का शिविर लगाया जाएगा।