हापुड़
हापुड़ में मेरठ गेट चौकी के बराबर में मोहल्ला नबी करीम में पुलिस चौकी के पास बहुत भीड़ रहती हैं विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण 11000 हजार खंबे के पास प्रदर्शन कर विद्युत विभाग की आलोचना की गई।।
इस अवसर पर मोहल्ला नबी करीम वासियों ने कहा कि 11 000 हजार बिजली की लाइन का खंबा करीब तीन माह से नीचे से टूटा हुआ है पुलिस चौकी की दीवार का सहारा लेकर रुका हुआ है जिस कारण यहां खंबे में कभी-कभी करंट भी आ जाता है करंट से यहां पर बहुत बड़ा हादसा होने का खतरा हर वक्त बना हुआ है नबी करीम मोहल्ले वासियों का कहना है कि यहां पर अगर कोई घटना घट जाती है तो उसका जिम्मेदार विद्युत विभाग होगा विद्युत विभाग से मोहल्ला नबी करीम वासियों ने 11000 बिजली की लाइन के खंभे की शिकायत भी कर रखी है इसलिए बिजली का खंबा जल्द से जल्द अगर बदला नहीं जाता है तो मोहल्ला नबी करीम वासी बिजली घर पहुंच कर धरना प्रदर्शन करेंगे, इस मौके पर यहां भारत सक्सेना, दीपक सक्सेना, मोहित प्रजापति, सागर , दिनेश, किशनलाल, दलीप कुमार, आकाश खटीक, विनय आदि लोग उपस्थित रहे।।
मनजीत सिंह की रिपोर्ट
0 Comment