बस्ती। क्लार्क इन होटल की पार्किगं को देखकर शायद आप लोगों का बीडीए की मेहरबानी याद आ जाए। इस होटल के लिए बीडीए ने सारे नियम और कानून को ताक पर रख दिया। जिस होटल में पार्किगं की कोई सुविधा न हो और जहां पर पार्किगं सड़क पर की जाती हो उस होटल का क्या कहना। इस होटल को बीडीए का प्रिय माना जाता है। यह होटल न सिर्फ बीडीए और प्रशासन ाि प्रिय है, बल्कि अधिकांश मीडिया की भी पहली पसंद है।

कहते हैं, किइस होटल का मानचित्र स्वीकृति करते समय बीडीए ने अपनी आखों पर पटटी बांध रखी थी। तभी तो पार्किगं की सुविधा न होने के बाद भी बीडीए न सिर्फ चुप रहा, बल्कि पूरा सहयोग किया। शासन, प्रशासन, बीडीए और नगर पालिका ने केवल गरीबों को उजाड़ने का मन बना लिया है। बस्ती जनपद में तमाम होटल मैरेज हॉल हॉस्पिटल के पास वाहन पार्किंग की जगह नहीं है बीडीए के अधिशाशी अभियंता एई जेई के द्वारा अवैध वसूली किया जाता है शहर में तमाम हॉस्पिटल बीडीए के संरक्षण में आवासीय भवन,व बिना भू मानचित्र वाले मकानों भवनों में चल रहे हैं शहर में बीडीए के अवैध वसूली व संरक्षण में तमाम भवन बिना मानचित्र के बन गए व बन रहे बीडीए का अधिशाषी अभियंता एई जेई बन जाना समझों कुबेर की गद्दी मिल जाना है। बीडीए के ठीक सामने चार पांच मंजिला बने होटल क्लार्क इन इसका पुख्ता प्रमाण है, लगातार बीडीए का काला कारनामा उजागर होता है, लेकिन बीडीए के जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, अंग्रेजी हुकूमत की तरह कार्य करता है, बीडीए, बीडीए के मेट भी महीने में करोड़पति बन जाते अब जरा अंदाजा लगाएं अधिशासी अभियंता एई जेई की अवैध काली कमाई कितनी होगी। आखिर इसे बीडीए की ही मेहरबानी ही कहेंगे कि आवासीय भवन में चल रहे मेडीवर्ल्ड हास्पिटल मनहनडीह निकट टीवी अस्पताल बस्ती पर दर्जनों शिकायत के बाद भी आज तक कारवाई नहीं हुआ, नगर पालिका परिषद बस्ती जिला प्रशासन व बीडीए के आंख पर काली पट्टी बंधी है जो यह नहीं दिख रहा है कि होटल क्लार्क इन के समाने सड़क वाहन पार्किंग बन गया जनता आवाम को कितनी परेशानियां होती है जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पालिका प्रशासन जिला प्रशासन द्वारा लगातार नाले पर अस्थाई रुप से रेहरी ठेला लगाए दुकानदारों को उजाड़ा जाता है, जबकि खुद नगर पालिका ने रोड पटरी नाला पर लोहे की 10-8 की टंकी दुकान रखवा दिया ह,ै क्या उक्त टंकी दुकान अवैध अतिक्रमण में नहीं आता। शहर के तमाम हॉस्पिटलों पर रोड पर पार्किंग होती हैं, होटल क्लार्क इन बस्ती के सामने सड़क पर पार्किंग होती है।