पप्पू से बने जन नायक राहुल गांधी की तर्ज पर उतरे पार्टियों के दावेदार
अंध भक्तों के अलावा जनता मुश्किल दौर से गुजरने को मजबूर
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर : बेरोजगारी,महंगाई,महिलाओं पर दुष्कर्म,जुल्म ज्यादती,आपराधिक घटनाओं के दौर से जनता में एक ओर त्राहिमाम के हालत है। ऐसे में लोकतंत्र की रक्षा का वोट पर भारी घपला हो गया जो वोट चोरी का मुद्दा मुखर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं दुनिया में छा गया। ऐसे में पप्पू से बने जन नायक राहुल गांधी की तर्ज पर राजनेता जनता की मुश्किलों को जानने के लिए धरातल पर जा रहे है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
सत्तारूढ़ भाजपा में गढ़मुक्तेश्वर से विधायक के दावेदार, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया,पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक,पूर्व विधायक राम नरेश रावत के भाई सुदन रावत,सपा से आए पूर्व विधायक, राज्य मंत्री रहे मदन चौहान,राजीव सिरोही,गन्ना समिति चेयरमैन सरदार सुरेंद्र पाल सिंह,बसपा में पूर्व विधायक रहे प्रशांत चौधरी,की लंबी सूची हैं। वहीं सपा से मजबूत राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान,पूर्व प्रत्याशी रहे रवींद्र चौधरी,नैना सिंह गुर्जर,नगर पालिका पूर्व चेयरमैन सोना सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री बुद्ध प्रिय मौर्य के पुत्र सिद्धार्थ दावेदारी कर रहे है। वहीं बसपा से जिला पंचायत सदस्य हाजी आरिफ की दावेदारी पक्की मानी जा रही है। पिछले कई महीने से विधान सभा क्षेत्र के गांव गांव जाकर अपनी पैठ मजबूत करने में जुटे है। कांग्रेस से पूर्व प्रदेश सचिव डॉ शोएब,सचिन चौधरी,आभा चौधरी,जनता के बीच जाकर उनकी मुश्किलों को जानने के प्रयास में जुटे है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
गांवो में गन्ना कोल्हू पर गुड बना रहे है तो पशु पालकों के घर जाकर चारा अंगोला सिर पर ले जाने में गुरेज नहीं कर रहे है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
किसान की बुग्गी पर बैठकर किसानों का हमदर्द बनने की हिमायत करने का प्रयास कर रहे है। उन्हें यह भी अच्छी तरह से मालूम है। किसान के गन्ने का बकाया नहीं दिला पाए है। किसान की खाद मिलने में भी किल्लत के साथ परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान को महंगा डीजल लेकर फसल की सिंचाई करना,फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने पर किसान मुश्किल दौर से गुजर रहा है। गढ़ में धान मंडी जो करोड़ों रुपए का राजस्व देती है सड़क पर खुले आसमान के नीचे है। धान मंडी से जाम,धूल,असुरक्षा के साथ है। देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार अनदेखी कर रही है।
0 Comment