हापुड़ बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत पी एम श्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं समेकित शिक्षा के तत्वाधान में दिव्यांग बच्चों हेतु जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ एल एन पब्लिक स्कूल के मैदान में हुआ जहां मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विद्यालय निरीक्षक विशिष्ट अतिथि एल एन पब्लिक स्कूल ट्रेजरार पवित्रा त्यागी प्रधानाचार्य आराधना बाजपेई उपस्थित रही। कार्यक्रम आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर व अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। मार्च पास्ट में जनपद के समस्त पीएम श्री विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अतिथिगणों बी एस ए व जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा द्वारा मैदान पर 50मी रेस को हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ कराया गया। पीएम श्री विद्यालय केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत जनपद में 10 विद्यालय संचालित हैं। इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत दिव्यांग बच्चों हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष कराया जाता है। जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा व ब्लॉक के व्यायाम शिक्षकों खेल अनुदेशकों द्वारा मैदान पर रहकर एथलीट व अन्य ग्रुप इवेंट्स को संपन्न कराया गया। मैदान पर बच्चों ने अपना पूरा दमखम दिखाया जहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके अध्यापकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला वही असफल रहने वाले बच्चों में थोड़ी मायूसी थी जिनका उत्साह आवेदन करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। समेकित शिक्षा जिला समन्वयक संजय यादव व स्पेशल एजुकेटर टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। कार्यक्रम के आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से अलग-अलग समितियां बनाकर योजना बद्ध तरीके से दौड़ लंबी कूद कबड्डी योग डिस्कस थ्रो व अन्य इवेंट्स कराए गए। पीएम श्री जनपद के खेलों में पहले व दूसरे स्थान पर क्रमशः गढ़मुक्तेश्वर का लठीरा विद्यालय सिंभावली से हिम्मतपुर विद्यालय रहें बच्चों में खेलों के माध्यम से टीम भावना व शारीरिक विकास के लिए ऐसे खेलों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जिले के खंड शिक्षा अधिकारी जिला समन्वयक एसआरजी जिला व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक खेल अनुदेशक विभिन्न विद्यालयों के नोडल प्रभारी ए आर पी द्वारा उपस्थित रहकर बच्चों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान किए गए। मंच संचालन संजय शर्मा व अंजू आजाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश आस मोहम्मद मीनाक्षी, भावना, अलका, नीलाक्षी, दिव्या, संजीव, पंकज, उपेंद्र, आशा, सरिता, सुबोध, मोइन आलम, दुष्यंत द्वारा उपस्थित रहकर खेलों के आयोजन के लिए अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन किया गया। खेलों के समापन की घोषणा खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार द्वारा की गई।
- Loading weather...
- |
- Last Update 14 Feb, 04:23 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment