हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर! साथियों आज किसान मजदूर संगठन पूरन सिंह जनपद हापुड़ ज़िला कार्यकारिणी द्वारा बहादुरगढ़ के गांव मे एक चोरी का खुलाशा नहीं होने क़ो लेकर बहादुरगढ़ थाने का ज़िला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल के नेतृत्व मे घेराव किया गया. उन्होंने बताया की लगातार चोरी हो रही है और प्रशासन आँख बंद कर बैठा हुआ है. वहीं धरने मे पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प उप्र सुधीर चौधरी ने SHO क़ो किसानों व पीड़ित परिवार के बीच बैठाकर कहा कि जिस परिवार की सारी जमा पूंजी लूट गयी हो उसके पास क्या बचा है अब. प्रशासन आज के आधुनिक युग मे भी विभिन्न श्रोत होते हुए भी चोरी नहीं खोल पा रहा है ये लापरवाही है. हमें किसी का ट्रांसफर नहीं चाहिए हमें पीड़ित परिवार का सारा माल सकुशल बरामद चाहिए. SHO द्वारा 10 दिन के अंदर उक्त घटना का पर्दाफाश करने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया. उपस्थित पदाधिकारी. Shankey चौ, कपिल त्यागी, रामेन्द्र सिंह सिन्धु, सरजीत सिंह, दाताराम, राजतिलक त्यागी, सचिन चौधरी, पुष्पेंद्र राणा, मनोज राणा, सुखवीर सिंह, नवदीप सिंह,जगसीर बृजपाल सिंह, अजय कुमार, मोनू , सचिन चौधरी,आदि मौजूद रहे!
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment