बस्ती। क्या कोई जिले में किसी अधिकारी के भीतर इतना जिगरा है, कि वह डीएम और सीडीओ से अनुमोदन लेकर करोड़ों का बंदरबांट कर सकता है? अगर इसका जबाव चाहिए तो हां में मिलेगा, और अगर उस अधिकारी का नाम जानना चाहते है, तो भी मिल जाएगा, इस जांबाज अधिकारी का नाम सीएमओ डा. राजीव निगम, डिप्टी सीएमओ एवं टीबी अस्पताल के प्रभारी सीएमएस और अपने आप को ईमानदार कहने वाले पूर्व आरसीएच डा. एके गुप्त और पिछले साल 15वां वित्त आयोग का ठेकेदार से कमीशन के रुप में कार लेने वाले वर्तमान आरसीएच डा. बृजेश शुक्ला एवं एनएचएम के चर्चित बाबू और बाबा इंटरप्राइजेज गोरखपुर के पार्टनर संदीप राय है। पहले तो सीएमओ ने डीएम और सीडीओ से 15वां वित्त आयोग के चार करोड़ 30 लाख का अनुमोदन लिया, और उसके बाद चुपके से आपस में मिलकर धन का बंदरबांट करने की साजिश रच डाली, इसमें सबसे बड़े खिलाड़ी टीबी अस्पताल के प्रभारी सीएमएस एवं डिप्टी सीएमओ डा. एके गुप्त निकले, इन्हें जैसे ही 52 लाख मिला, इन्होंने न आव देखा और न ताव देखा, उसमें से उस ठेकेदार को बिना टेंडर के 15 लाख के सामान की आपूर्ति करने का आर्डर दे दिया, जिसने पिछले साल आरसीएच को कमीशन के रुप में 16 लाख का कार दिया था। इन्हें आरसीएच से इस लिए हटाया गया था, क्यों कि इन्होंने अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दिया था, वैसे यह मामला हाईकोर्ट में ले गए है। उसके बाद विवादित डा. बृजेश शुक्ल को आरसीएच बना दिया गया, इन्होंने अपनी पहले इंलिगं में ही कार लेने का ऐसा रिकार्ड बनाया, जिसे आज तक किसी साहब ने नहीं बनाया था, चूंकि अभी आरसीएच के हिस्से का पिटारा नहीं खुला है, बेटी की शादी के बाद जैसे ही सीएमओ आएगें वैसे ही यह एक और कार के मालिक बन जाएगें, और हो सकता है, यह कार वही ठेकेदार दे दे, जिसने पहले दिया था। 52 लाख जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल को भी मिला, और यह अपने चहेते लखनऊ के ठेकेदार को पूरी रकम देने की इच्छा रखते है। कहने का मतलब हर अधिकारी के खाने पीने का इंतजाम 15वां वित्त आयोग से हर साल करता है, और अनुमोदन देने वाले डीएम और सीडीओ तमाशा देखते रह जाते है। अब आप समझ गए होगें कि आखिर एक सीएमओ में इतनी हिम्मत कहां से आ जाती है, कि उन्हें इस बात का भी डर नहीं लगता कि अगर डीएम और सीडीओ को पता चल जाएगा, तो इन लोगों का क्या होगा? यह पहली बार नहीं जब डीएम और सीडीओ से अनुमोदन लेकर करोड़ों रुपये का बंदरबांट कर लिया गया। मीडिया बार-बार उन डीएम और सीडीओ से सवाल पूछती आ रही है, कि जब आप लोग एनएचएम का करोड़ों रुपये का अनुमोदन देते हैं, तो क्यों नहीं इस बात की मानिटरिंग करते कि जिसका अनुमोदन दिया गया, उसका उपयोग हुआ कि नहीं? क्यों नहीं यह देखते कि जब एक मुष्त चार करोड़ का बजट आता है, तो क्यों नहीं टेंडर कराया जाता? और क्यों इसे टुकड़ों-टुकड़ों में दस-दस लाख से नीचे को कोटेशन/आर्डर दे दिया जाता हैं, ताकि टेंडर न कराना पड़े। वहीं सीएमओ कार्यालय और ठेकेदार यह कहते हैं, कि डीएम और सीडीओ को सारी चीज की जानकारी रहती है, इस बात की भी जानकारी रहती है, कि क्यों नहीं टेंडर कराया जाता? यहां तक कि इस बात की भी जानकारी रहती है, कितने सामान की आपूर्ति होती है, और कितना रजिस्टर में चढ़ता और कितना सामान पीएचसी और सीएचसी को जाता है। शिकायतें होती रहती है, लेकिन जांच को सालों लंबित रखा जाता है, क्यों रखा जाता है? इसका कोई जबाव नहीं देता, सीटीओ साहब कैसे बिना टेंडर के करोड़ों का भुगतान कर देते हैं, यह भी अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है। देखा जाए तो फर्जी भुगतान के मामले में सबसे अधिक शिकायतें सीटीओ के खिलाफ की गई, सवाल भी सबसे अधिक इनके कामकाज को लेकर उठे। अब जरा अंदाजा लगाइए कि चार करोड़ 30 लाख में से 69 लाख सीएमओ ने सरंेंडर कर दिया, और 52-52 लाख सीएमएस टीबी और सीएमएस महिला अस्पताल को खाने के लिए दे दिया, बचे दो करोड़ 60 लाख सीएमओ के हिस्से में आ गया, इसी धन का बंदरबांट करने की पत्रावली तैयार हो गई, किस ठेकेदार और किस पार्टनर को कितने का काम देना हैं, और कितना-कितना कमीशन लेना हैं, इसका खाका तैयार हो गया है, सीएमओ के आते ही सबको अपना-अपना हिस्सा मिल जाएगा। सीएमओ को इस लिए अधिक हिस्सा चाहिए क्यों कि उन्हें लड़की की शादी का खर्चा जो निकालना है। इस दो करोड़ 60 लाख में सुल्तानपुर वाले सुनील तिवारी, अजय दूबे, संदीप राय के पार्टनर बाबा इंटरप्राइजेज और शिवम को कितना मिलेगा इसका पता सीएमओ के आने के बाद ही चलेगा। इस बार सभी लोगों ने मिलकर अजय मिश्र को इस खेल से बाहर कर दिया, कहा जाता है, कि अगर अजय मिश्र होते तो अजय दूबे को हिस्सा नहीं मिलता। पहली बार इस व्यवस्था से मिश्राजी को एक साजिश के तहत अलग रखा गया। किसी को हिस्सा मिले या न मिले लेकिन संदीप राय के बिजनेस पार्टनर बाबा इंटरप्राइजेज का अवष्य हिस्सा मिलेगा, इन्हें अधिक ही छपाई का आर्डर मिलेगा। अब आप लोग सोचिए कि इस में डीएम और सीडीओ की क्या भूमिका है? क्या सिर्फ अनुमोदन देने से ही इन दोनों साहबों की जिम्मेदारी समाप्त हो जाती?
- Loading weather...
- |
- Last Update 21 Nov, 05:02 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment