बस्ती। देखा जाए तो दिल में रहने वालों से ही सबसे अधिक धोखा मिलता। अगर धोखा खाने से बचना हो तो कोई सांसद जगदम्बिका पाल से सीखें, और अगर अपनों से धोखा खाना हो तो पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी से सबक ले। जिले का बच्चा-बच्चा जानता है, कि हरीश द्विवेदी ने सांसद बनते ही सबसे अधिक किस ठेकेदार को चाहा और उस अदना सा ठेकेदार को कहां से कहां पहुंचा दिया, जो व्यक्ति कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, उस व्यक्ति को हरीजी ने फर्ष से अर्श तक पहुंचा दिया, जो व्यक्ति कभी लाख दो लाख का मोहताज हुआ करता था, आज वह हरीशजी की मेहरबानी से करोड़ों में खेल रहा है। हालांकि इस एक ठेकेदार के चलते हरीशजी ने अपने कई ठेकेदारों की उपेक्षा भी किया, ऐसे ठेकेदारों की उपेक्षा किया, जो आज उनके साथ जुड़े हुए है, और जिसे करोड़पति बनाया, अपना नाम दिया, आज वहीं उनके लिए मुसीबत खड़ी कर रहा हैं, वह व्यक्ति ऐसे लोगों का न सिर्फ साथ दे रहा हैं, बल्कि उनके राज को भी खोलने में मदद कर रहा है। जो व्यक्ति हरीशजी के साथ धोखा कर सकता है, वह किसी को भी धोखा दे सकता है, जिसकी फिदरत ही धोखा देने की रही हो, उससे वफा की उम्मीद करना बेवकूफी होगा। हरीष द्विवेदी के लोगों का कहना है, कि यहां पर हरीशजी से बहुत चूक हो गई, यह उस व्यक्ति को नहीं पहचान पाए, जो इनका इस्तेमाल कर रहा था, कहते हैं, कि किसी पराए पर इतना भी विष्वास नहीं करना चाहिए था, कि एक दिन वह व्यक्ति समस्या बन जाए। हरीशजी ने एक ऐसे व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा किया, जिसने न जाने कितनों को धोखा दिया। अभी भी हरीशजी के दिल में ऐसे लोग हैं, जिनपर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता है। कहा भी जाता है, कि सबसे अधिक खतरा उन्हीं लोगों से रहता है, जो दिल के सबसे करीब रहते है। दुनिया का यह दस्तूर है, कि जैसे-जैसे आदमी उचाई की ओर जाता, वैसे-वैसे उसके साथ चलने वालों की संख्या बढ़ती जाती है, सच तो यही है, कि अगर आज हरीषजी के साथ इतने लोग हैं, तो इसका कारण हरीशजी से प्रेम और अच्छाई नहीं बल्कि उनसे लाभ लेना हैं, हालांकि इनमें सभी को शामिल नहीं किया जा सकता है, लेकिन जहां पर लाभ और हानि देखकर साथ दिया जाता है, वहां धोखा मिलना लाजिमी है। खासतौर से राजनीति के क्षेत्र में धोखा देना और धोखा खाना आम बात हो गई है। आप किसी को इस लिए किनारे नहीं कर सकते कि वह व्यक्ति आप को धोखा उेने वाला है। हरीशजी के शुभचिंतकों का कहना है, कि काफी सोच समझ कर उन्हीं लोगों को इन्हें अपने दिल में रखना चाहिए, जिन्हें वफादारी करनी आती हो, लोग यह भी हरीशजी के बारे में अच्छी तरह जानते हैं, कि यह किसी को जल्दी नहीं भूलते, खासतौर पर उनको को तो कत्तई नहीं जिन्होंने धोखा दिया हो। दुनिया के सामने पालजी ऐसे व्यक्ति खड़े हैं, जो यह बताते हैं, कि कभी किसी पर भरोसा मत करना और न अपने सामने किसी को इस लायक बनाना कि वह तुम्हारे सामने सीना तानकर खड़ा हो सके। ऐसे बरगद के बृक्ष की तरह रहना, जिसके नीचे कोई पनप न पाए। किसी की मदद करना बुरा नहीं है, लेकिन मदद के बदले अपेक्षा करना बुरा हैं। लोग यह भी कहते हैं, कि आज हरीशजी के पीछे जो हूजूम चल रहा है, वह 2027 के बाद नहीं रहेगा, क्यों कि सभी को हरीशजी से टिकट की अपेक्षाएं हैं, किसी को विधायक बनना है, तो किसी को ब्लॉक प्रमुख बनना हैं, तो किसी को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर मलाई खाना है। यह बात हरीशजी भी अच्छी तरह जानते होगें। अगर विधानसभा से पहले पंचायत चुनाव हो जाता है, तो हरीशजी के साथ चलने वालों की संख्या अपने आप कम हो जाती।