बस्ती। थाना कप्तानगंज के ग्राम नकटीदई बुजुर्ग तिनियहवा से दिल को झकझोर देने वाली खबर आई। यहां पर एक पत्नी ने अपने षराबी की हत्या कर दी। खासबात यह है, कि बेटे ने मां के खिलाफ पिता के हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया।

दर्ज एफआईआर में लखनऊ में मेडिकल सम्बन्धी कार्य करता है प्रार्थी दो भाई है तथा प्रार्थी व प्रार्थी के भाई का विवाह नही हुआ है। प्रार्थी के घर पर प्रार्थी की मां लीलावती व पिता दिग्विजय कुमार रहते थे प्रार्थी के पिता अत्यधिक शराब पीते थे और आये दिन शराब पीकर घर पर प्रार्थी की मां से लड़ाई झगडा करते थे जिसकी जानकारी प्रार्थी व प्रार्थी के भाई को थी कई बार प्रार्थी के पिताजी खेत भी बिना जानकारी के बेच दिये थे, जिसकी जानकारी होने पर प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार ने वापस भी कराया था 16.नवंबर 2026 की रात में प्रार्थी के पिता ने बिना प्रार्थी की मां को बताये घर में रखा हुआ 10000 रुपया निकाल कर शराब आदि पीकर देर रात घर आए, पैसे की जानकारी प्रार्थी की मां को होने पर प्रार्थी की माता व पिता के मध्य लड़ाई झगड़ा हुआ था लड़ाई झगड़े में आई चोट के कारण प्रार्थी के पिता की मृत्यु हो गयी, जिसकी सूचना 17 नवंबर 2026 को प्रार्थी को मिला, प्रार्थी के भाई रजनीश की सूचना पर प्रार्थी के पिता दिग्विजय कुमार का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया गया, 18.नवंबर 2026 को प्रार्थी अपने घर पर छुट्टी लेकर आया तो जानकारी मिली कि प्रार्थी के पिता के कृत से तंग आकर प्रार्थी की मां द्वारा मार पीट कर प्रार्थी के पिता दिग्विजय की हत्या कर दिया। राजन वर्मा पुत्र दिग्विजय कुमार उम्र करीब 30 वर्ष ग्राम नकटीदेई बुजुर्ग थाना कप्तानगंज जिला बस्ती मो0नं0 7081070614 ने लीलावती देवी पत्नी स्व0 दिग्विजय कुमार ग्राम नकटीदेई बुजुर्ग थाना कप्तानगंज के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया।