बस्ती। अब पीडब्लूडी के भ्रष्टाचार का मामला न तो स्थानीय रह गया और न प्रदेशीय, अब यह मामला पीएम तक पहुंच गया है। इस मामले को भाजपा नेता राजेंद्रनाथ तिवारी ने उठाते हुए पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता, निर्माण खंड-एक प्रांतीय निर्माण की जांच किसी स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय एजेंसी जैसे सीवीसी, सीबीआई या अन्य सक्षम जांच एजेंसी से कराने की मांग पीएम को पत्र लिखकर की है। कहा कि विभाग के कुछ अधिकारियों, टेंडर बाबूओं और ठेकेदारों के विरुद्व निर्माण कार्यो में गंभीर वित्तीय अनियमिताएं, गुणवत्ता में कमी, सरकारी धन का दुरुपयोग एवं टेंडर प्रक्रिया में अनियमिताएं की लगातार शिकायमें सामने आ रही है। लिखा कि विभागीय कार्यो में पारदर्षिता एवं जबावदेही का अभाव होने के कारण हर साल करोड़ों रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। दावा किया कि अगर इसकी निष्पक्ष जांच हो जाए तो अनेक गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। इससे न केवल सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं, बल्कि जनता का शासन-प्रशासन से विष्वास कमजोर होता जा रहा है। इस लिए इसकी निष्पक्ष जांच आवष्यक हैं, ताकि सरकारी धन की सुरक्षा हो सके, विकास कार्यो में पारदर्षिता एवं सुशासन की भावना सुदृढ़ हो सके। अगर पीएम की ओर से इसमें जांच के आदेश दिए गए तो पीडब्लूडी के तीनों खंडों में व्यापक घोटाला सामने आ सकता है, और इसकी चपेट में एसई से लेकर एक्सईएन और टेंडर बाबू तक आ सकते है। टेंडर बाबूओं की पत्नी ठेकेदार और भाई ठेकेदार का भी खुलासा हो सकता है, और इस बात का भी खुलासा हो सकता है, कि आखिर 40 हजार वेतन पाने वाले टेंडर बाबू के बच्चें कैसे विदेष में पढ़ रहे हैं, और उन पर सालाना 50 लाख कहां से व्यय हो रहा है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 30 Jun, 12:17 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment