बस्ती। वाराणसी के नन्दगाँव रिसाट्र में आयोजित मण्डल पुरस्कार समारोह में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर क्लब को कुल 11 पुरस्कार प्राप्त हुए। यह जानकारी देते हुये नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. वी. के. वर्मा ने बताया कि रोटरी मण्डलाध्यक्ष डा अशुतोष अग्रवाल ने क्लब को मेडिकल के क्षेत्र में दो, पर्यावरण के क्षेत्र में 1, मण्डल में प्रतिभाग के लिए दो, गवर्नर विजिट, बेहतर रिपोटिंग के लिए, रोटरी पब्लिक इमेज, ब्लड डोनेशन के लिये रोटेरियन किशन कुमार गोयल को रोटरी मण्डलाध्यक्ष द्वारा विशेष सम्मान से पुरुस्कृत किया गया। क्लब अघ्यक्ष रो. राजेश्वरी वर्मा ने कहा कि क्लब सदस्यों के सामूहिक प्रयास से जो उपलब्धि मिली है उसकी निरन्तरता को बनाये रखकर और मजबूती देनी होगी। रोटरी इन्टरनेशनल द्वारा लगातार 7 वें सत्र में बस्ती ग्रेटर को यह सम्मान प्राप्त हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. वी. के. वर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर क्लब द्वारा निरन्तर रचनात्मक कार्य किये जा रहे हैं। जो पुरस्कार मिले हैं वह सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 14 Aug, 10:41 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment