हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर, नगर के वार्ड नंबर 9 में मीरा की रेती सुंदर के बड़े के पास, पंडित जी की धर्मशाला के सामने लगा हैंडपंप लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हैंडपंप की होदी करीब एक माह से टूटी पड़ी है, लेकिन नगर पालिका ने अब तक इसकी सुध नहीं ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि होदी टूटने से पानी इधर-उधर फैलता है और हैंडपंप के आसपास लगातार कीचड़ व गंदगी बनी रहती है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया गया, मगर एक माह बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। मजबूरन लोगों को गंदगी के बीच से ही पानी भरना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जनहित में जल्द से जल्द हैंडपंप की टूटी होदी को ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और स्वच्छता बनी रहे।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट