श्रद्धाभाव के साथ धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती
गढ़मुक्तेश्वर।
गढ़ नगर में संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धाभाव के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर नगर के मार्गों पर गुजरी। जहां पर लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धाभाव के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर काफी लोग मौजूद रहे।
रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर मौहल्ला चटाई वाला स्थित रविदास मंदिर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरेन्द्र तेवतिया ने विधिवत रूप से फीता शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक हरेन्द्र तेवतिया ने कहा कि संतो के संत सिर्फ जिनको संत शिरोमणि की संज्ञा दी गई उन्होंने विश्व को मन चंगा तो कटौती में गंगा का संदेश दिया। रविदास जी ऐसे संत थे जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में हमेशा समाज सुधार व समाज की कुरीतियों को नष्ट करने के लिए कार्य किए। शोभायात्रा में डीजे, बैंड, ढ़ोल, गिददा पार्टी, बग्गी व झांकी शामिल रहे। इस अवसर पर बाबा महेशदास, हरीश पुरुषोत्तम, आकाशदीप तौला, पूर्व चैयरमेन सोना सिंह, डॉ0 देवेन्द्र भारती, सतेन्द्र प्रताप सिंह, मिलिन एड़वोकेट, सतेन्द्र सागर, जयकिशोर सिंह, सभासद विनय सागर, प्रदीप निषाद, लोकेश गौतम, रविकान्त, सरदार कुंवर सिंह, बिजेन्द्र बंटी, योगेश वर्मा, स्वर्ण सिंह, वीरेन्द्र प्रधानाचार्य, कंछिद ठेकेदार, सुरेन्द्र पंसारी आदि मौजूद रहे।
0 Comment