सड़क के गड्ढे मिट्टी, अध्दे तो कभी भट्ठे की राख से मरम्मत
प्रदेश में विधायक,देश में सांसद पांच साल में नहीं बना पाए पांच किलो मीटर सड़क,खबर का असर
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: देश, प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त के दावे करती हो मगर धरातल पर इसके उल्ट है। गढ़ से मेरठ रोड केवल पांच किलोमीटर सड़क के गहरे गड्ढों की भरपाई सड़क बनाकर शुरू हुई तो क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली। पिछले पांच साल से राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए में गहरे गड्ढों में लोगो की जान जाती रही। समाज सेवी धरना,प्रदर्शन करते रहे मरम्मत के नाम पर गड्ढों में कभी मिट्टी,कभी ईट के अध्दे तो कभी भट्ठे की राख से मरम्मत दिखाते रहे जिसपर नागरिकों ने घपला किए जाने के आरोप लगाए मगर अनसुना कर दिया गया। शुक्रवार को तेज युग न्यूज समाचार पत्र और न्यूज चैनल पर प्रदेश में विधायक देश में सांसद पांच साल में पांच किलो मीटर सड़क नहीं बना पाए चलाया तो विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कड़े शब्दों में लाइन खींचकर तारीख लगवाई जिसपर सोमवार को सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो नागरिकों को राहत मिली। बतादें कि जिला अधिकारी कविता मीणा के समक्ष भी सड़क के गहरे गड्ढों और हादसों में मौत का मुद्दा उठाया था। एनएचआई और पीडब्ल्यूडी ने एक दूसरे पर टरका दिया था। जबकि इससे पहले कई बार सड़क की मरम्मत के बिल बनाए गए और सड़क के गड्ढों से राहत नहीं मिली थी। जबकि जनपद की सीमा के गांव नानपुर तक सड़क का निर्माण कराया गया था। केवल पांच किलोमीटर सड़क जान की आफत बना था।
0 Comment