बस्ती। सवाल उठ रहा है, कि जिला अस्पताल के मरीजों को बेहतर सुविधा कैसे मिलेगी, जब खून के जांच में मरीजों से पैसा लिया जाता है, दूसरा सवाल यह उठ रहा है, कि मंत्री दूर दराज के पीएचसी और सीएचसी क्यों नहीं निरीक्षण में जाते, क्यों जिला अस्पताल में ही जाते हैं? तीसरा सवाल क्यों सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्री न्यौता देकर जिला अस्पताल जाते हैं, क्यों कि एक आम आदमी बनकर मरीजों को मिल रही सुविधा की जानकारी लेने जाते? जब लोग बताकर जाएगें तो कमी कहां से मिलेगी, अस्पताल की साफ-सफाई भी मिलेगी, नए चददर मिलेगें, तीमारदारों को बाहर कर दिया जाता, मरीजों को यह हिदायत दी जाती है, कि अगर कोई भी षिकायत किया तो इलाज नहीं होगा, जाहिर सी बात हैं, कि ऐसे में आल इच ओके ही मिलेगा। सीएम हो या फिर डिप्टी सीएम हर कोई मरीजों का हाल चाल लेते हुए फोटो खींचाने आते है, जमीनी हकीकत तो जानने कोई नहीं आता। यही काम डिप्टी सीएम/हेल्थ मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जनपद बस्ती के भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल में आकर किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते हुए ड्रेसिंग रूम, इमरजेंसी ओपीडी तथा इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, स्वच्छता व्यवस्था तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में एसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने अस्पताल में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परिसर की रंगाई-पुताई कराकर साफ-सफाई एवं बेहतर वातावरण बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रिक्त चिकित्सकीय पदों को शीघ्र भरा जाए, जिससे मरीजों को समय से बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। साथ ही अस्पताल परिसर में मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच लगवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों से सेवा भाव, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, जगदीश शुक्ल, अंकुर वर्मा, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डॉ राजीव निगम, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, एसडीएम राजेश यादव, एसआईसी डॉ अनिल कुमार साहित संबंधित विभागीयअधिकारी व जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
0 Comment