हापुड़, अमरोहा से मेरठ की सीमा पर पहुंचेगा गढ़ गंगा मेला
मेला स्थल में श्रद्धालुओं ने टीन लगाकर कब्जे किए, होगा प्लान प्रभावित
हेलीपेड के लिए स्थान सुरक्षित किया सीएम के आने की तैयारी
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: गंगा स्नान मेला को पिछले साल से ज्यादा भव्य बनाए जाने के लिए डीएम ने टीम के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेला की मुख्य सड़क के साथ, रिग रोड, सेक्टर रोड को भी चमकाने के दिशा निर्देश दिए और मेला स्थल का मौका मुआयना किया। गढ़ मेला रोड पर टाइल्स लगाए जाने की धीमी गति पर नाराजगी कर तेजी लाने के आदेश दिए। डीएम कविता मीणा,सीडीओ श्रुति शर्मा,एडीएम संदीप कुमार,जिला पंचायत की टीम के साथ मेला स्थल में पहुंची मेला का मानचित्र के लिहाज से काम का जायजा लिया।मेला की मुख्य सड़क,रिग रोड पर प्रकाश व्यवस्था,शिव चौक को आकर्षित बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। मेला के सेक्टर रोड को भी दर्शाने सेक्टर को नंबर दिए जाने के भी समय सीमा में काम पूरा करने की हिदायत दी गई। डीएम ने टीम के साथ मेरठ सेक्टर को भी देखा और कहा पिछले साल से मेला को भव्य बनाए जाने में सहयोग की बात कही। मेला में कच्ची सड़क काफी चौड़ी बनाई जा रही है। एक कच्ची सड़क वीआईपी के लिए आरक्षित की गई है। इस मौके पर एसडीएम श्रीराम यादव,कोतवाल डीएस बिष्ट को मेला स्थल में टीन लगाकर स्वयं कब्जे वालों को रोकने के निर्देश दिए।
एसपी ने मेला स्थल सहित मार्गो का निरीक्षण किया
एसपी मधुबन सिंह,एएसपी मुकेश कुमार सहित मेला स्थान में निर्माणाधीन पुलिस लाइन,मेला रोड, क्षेत्र में अन्य सड़कों का जायजा लिया। मेला में 35 लाख श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ जाम से बचाने के लिए कसरत की गई। वैकल्पिक मार्गो को भी देखा और सीओ राहुल यादव,कोतवाल डीएस बिष्ट को दिशा निर्देश दिए।
मेला में हेलीपेड सुरक्षित किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का गढ़ से विशेष लगाव है। दूसरे कालखंड के अंतिम चरण में गढ़ गंगा मेला में आने की मजबूत आशा है। डीएम ने मेला स्थल में पुलिस लाइन के पास हेली पैड सुरक्षित कर दिया है। बता दें कि साढ़े पांच हजार साल से गढ़ गंगा मेला लगता आ रहा है। एक वर्ष की अवधि में दिवंगतों की मुक्ति के लिए दीपदान का विशेष महत्व है। महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने गढ़ में गंगा किनारे पड़ाव डालकर अलग अलग पांच तिथियों में विधि विधान से कार्यक्रम किए थे।
0 Comment