बस्ती। अमेरिका-ईरान, इजराइल युद्ध का असर जिले के पीडब्लूडी की सड़कों पर भी पड़ रहा है। तारकोल के दाम बढ़ने से ठेकेदारों के सामने गुणवत्तापरक सड़क बनाना कठिन हो रहा है, अगर वह तारकोल के वर्तमान दर सड़क बनाते हैं, तो उन्हें अपनी जेब से लगानी पड़ेगी। एक तो वैसे 30-35 फीसद बिलो दर पर ठेका मिलता है, और 10-12 फीसद कमीशन देना पड़ता है, अगर तारकोल में भी पैसा लगाना पड़ा तो या तो ठेकेदार घर बेचकर सड़क बनाएगा, या फिर सूद पर पैसा लेकर बनाएगा। अनेक ठेकेदारों का कहना है, कि अधिकारी या तो कमीषन बंद कर दें या फिर नये रेट पर भुगतान करें। इसी लिए ठेकेदार परेशान हैं। सोमवार को ठेकेदार एसोसिएशन बस्ती मण्डल के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ मिश्र, महामंत्री गोविन्दनाथ पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयन्त्री सिंह के नेतृत्व में ठेकेदारों ने पी.डब्लू.डी. कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। मांग किया कि बढे हुये तारकोल एवं अन्य निर्माण सामग्री के मूल्य के आधार पर अतिरिक्त धन का भुगतान कराया जाय।
धरने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियन्ता कर्मवीर सिंह को सौंपा गया। अधीक्षण अभियन्ता ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि ठेकेदारों की मांग से शासन को अवगत करा दिया जायेगा। दिशा निर्देश के अनुरूप नियम लागू होंगे। पी.डब्लू.डी. कार्यालय परिसर में आयोजित धरने को रवीन्द्रनाथ मिश्र, गोविन्दनाथ पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और अमेरिका -ईरान, इजराइल युद्ध को देखते हुये तारकोल ‘ विटुमिन’ के साथ ही निर्माण में काम आने वाले अनेक सामानों की कीमतें बढ गयी है, ऐसे में पुराने दर अनुबन्ध के आधार पर कार्य करना कठिन होता जा रहा है। सरकार और विभाग इसे देखते हुये ठेकेदारों को बढे मूल्य के आधार पर भुगतान सुनिश्चित कराये। धरना और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अजमत, भुवनेश सिंह, वीरेन्द्र पाण्डेय, नागेश सिंह, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, राघवराम यादव, अनूप चौधरी, अखण्ड, राकेश पाण्डेय, उमेश तिवारी, प्रेम सागर गुप्ता, दीना वर्मा, राम नरेश पाठक, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, मनोज तिवारी, सन्तराम चौधरी, हर गोविन्द दूबे, अम्बिका, राजेश, करीम अहमद, हरिशंकर, राजेश गिरी, अमरेन्द्र, विजय यादव, नरेन्द्र सिंह, वी.के. श्रीवास्तव, हरिनरायन दूबे, सुखदेव पाठक, चन्द्रकेश, अनिल, मनीष सिंह, हरिशंकर के साथ ही बड़ी संख्या में ठेकेदार और एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 28 Apr, 09:39 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment