बस्ती। बहुत दिन बाद शिक्षक नेताओं का तेंवर धनतेरस के दिन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में देखने को मिला। यह तेवर शिक्षकों और पदाधिकारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर उस समय धरने पर दिखाया गया, जब सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय शुक्ल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने शिक्षक नेताओं ने धरना को 19 नवम्बर तक इस लिए स्थगित कर दिया, ताकि मांगें पूरी हो सके। एक तरह से अपनी बात मनवाकर शिक्षक धरने से उठे।
dainik Tejyug News
संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नित, प्रभारी प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान, अनियमित रूप से काटे गये जीआईएस की वापसी, नगर क्षेत्र के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नित करने सहित अन्य मांगों को लेकर संघ द्वारा निरन्तर आन्दोलन, धरना और ज्ञापन दिया जा रहा है किन्तु समस्यायें जस की तस बनी हुई है। चेतावनी के लहजे में कहा कि यदि 19 नवम्बर तक समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो 20 नवम्बर से संघ द्वारा बीएसएस कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन अनशन शुरू किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुये जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि धरने में संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दूबे, शैल शुक्ल, सतीश शंकर शुक्ल, रजनीश मिश्र, सन्तोष शुक्ल, ओम प्रकाश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, सुखराज गुप्ता, मुक्तिनाथ वर्मा, रक्षाराम वर्मा, सुनील तिवारी, राजीव पाण्डेय, नरेन्द्र दूबे, विनोद यादच, प्रदीप मिश्र, ज्ञानेश्वर शुक्ल, आशुतोष पाण्डेय, चन्द्रिका सिंह, दिवाकर सिंह, विजय पाण्डेय, मारूफ अहमद, अमरेश द्विवेदी, योगेश्वर शुक्ल, ओंकार उपाध्याय, जर्नादन शुक्ल, रीता शुक्ला आदि ने कहा कि वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति पूरी करने, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के वेतन का भुगतान करने, जीआईएसध्जीआईएसएस से जुड़े लंबित भुगतानों का निस्तारण करने, आकस्मिक अवकाश और वेतन कटौती की समस्याएं दूर करने तथा निलंबित शिक्षकों के मामलों का जल्द निस्तारण, जनगणना ड्यूटी में आ रही परेशानियों को दूर करने आदि का मुद्दा उठाया। संचालन कैलाशनाथ ने किया। धरना और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से आनन्द शुक्ल, जगनरायन वर्मा, अजीज अहमद अंसारी, प्रेमशंकर वर्मा, संजय कुमार कन्नौजिया, लालेन्द कुमार, उपेन्द्र पाण्डेय, कमलेश यादव, उमेश चन्द्र वर्मा, अखिलेश कुमार, विवेक उपाध्याय, रघुवर दयाल, भगवानदास, भानु प्रताप सिंह, रामलखन दूबे, उमाशंकर मणि त्रिपाठी, दिनेश कुमार, सुनील पाण्डेय, शिवाजी पाण्डेय, रविन्द्रनाथ, वैभव प्रसाद, विनय कुमार, विवेक कुमार शुक्ल, नरसिंह यादव, संजय कुमार सिंह के साथ ही अनेक शिक्षक और संघ पदाधिकारी शामिल रहे।
0 Comment