बस्ती। अनूप खरे को उनके जन्म दिन पर ऐसा तोहफा मिला, जिसे वह कभी न भूल पाएगें। जन्म दिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर ग्राम प्रधान संगठन की ओर से जो बधाई दी गई, उसे देख आप लोग खुष हो जाएगें। लिखा कि हम सबके आदरणीय, मार्गदर्शक, बस्ती में शिक्षा क्षेत्र के जनक, हजारों गरीब घरों के मसीहा, बस्ती जनपद में केईओ टाल्सटाय, बस्ती शिक्षा क्षेत्र के डाक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के समान, नगर पालिका परिषद बस्ती की बागडोर संभालने वाले कर्मठी, कई घरों की समस्या सुलझााने वाले, हजारों घारों को उधार देकर उनका उद्वार करने वाले, बस्ती के कई नेताओं के वित्तीय प्रबंधन देखने वाले और बेहत ही ईमानदार छवि के भाजपा के अति प्रिय नेता माननीय श्री अनूप खरे जी को जन्मदिन की शत-शत बधाईयां, आप ऐसे ही अपना नाम बस्ती में रोषन करते रहें...। चूंकि इस तरह के जन्म दिन की बधाई बहुत कम देखने को मिलती है, इस लिए इस बधाई की खूब चर्चा हो रही है। लोग अपने तरह इसके कई मायने निकाल रहे है। वैसे भी ग्राम प्रधान संगठन का जो भी पोस्ट सोशल मीडिया पर होता है, वह सबसे अलग होता है, यही कारण हैं, कि इनके पोस्ट की खूब चर्चा होती है। यह अपने कमेंट में ऐसी बातें लिख जाते हैं, कि लोगों को उसका मतलब निकालना आसान नहीं होता, लोग समझ ही नहीं नाते कि इन्होंने पक्ष में कमेंट किया या विपक्ष में। यही इनकी सबसे बड़ी खूबी है। भाषा और शब्दों पर इनकी पकड़ बहुत अच्छी है। बेबाक होकर कमेंट करना इनकी खूबियों में शामिल है। यह ऐसा कमेंट करते हैं, कि किसी को बुरा न लगे और लोग बात भी समझ जाएं।