बनकटी सामाजिक यूथ इंडिया फाउंडेशन ने पक्षियों के लिए दानापानी की व्यवस्था करके और आवाज उठा कर एक अच्छा प्रयास किया है। मोदीजी तो फ्री राशन बटवारा रहे हैं, लेकिन वह उन पक्षियों के दानापानी का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं, जो न बोज पाती है, और न ही दानापानी ही मांग सकती है। फाउंडेषन के अध्यक्ष राहुल पटेल सुधीर ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर पंक्षियों के लिए सामाजिक यूथ इंडिया फाउंडेशन ने की है। इसके कार्यकर्त्ताओं के द्वारा पेड़ों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पात्र लगाकर जीव जंतुओं की सेवा एवं पर्यावरण की रक्षा कर रहे है। इस अवसर पर अनूप यादव, पंकज यादव, दीपू यादव, रोहित प्रजापति, राहुल गुप्त, लवकुश यादव, प्रेम प्रकाश पटेल, प्रेम राज प्रधान सहित अन्य षामिल रहे है। इस कार्यक्रम में सीए अजित चौधरी, दुर्गेष श्रीवास्तव एवं संदीप पटवा का योगदान रहा। राहुल ने बताया कि सभी लोगों को ऐसे समय में बेजुबान की मदद करनी चाहिए।