कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया गया
कॉलेज के बच्चों ने मार्मिक प्रस्तुति पेश कर अपनी प्रतिभा दिखाई
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मार्मिक प्रस्तुति पेश की तो उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। धरती कहे पुकार के में जहरीली मिट्टी बनाकर उर्वरा शक्ति कमजोर होने पर जनसमूह को चेताया। गढ़मुक्तेश्वर नक्का कुआं के पास कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विजय पाल तोमर,प्रांत प्रमुख विजय गोयल,विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुति पन्ना का बलिदान ने सबकी आंखों को नम कर दिया। वहीं धरती कहे पुकार के ने देश में धरती मां को जहरीला बनाए जाने पर जहां एक ओर चेताया वहीं मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर होने पर जनता को गंभीर करने का काम किया। मुख्यातिथि विजय पाल तोमर ने देश प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए देश को तरक्की की राह पर बताया। प्रबंधक अनिल आर्य ने आभार व्यक्त करते हुए स्कूल की तरक्की की प्रगति रिपोर्ट,सरकार की योजनाओं को गिनाया और लाभार्थियों को सीधे लाभ मिलने सहित अतिथियों को कुछ कहने के लिए नहीं छोड़ा। पूर्व विधायक कमलसिंह मलिक,पूर्व मंत्री मदन चौहान,पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही,पवन जैन,चौधरी मदन पाल,पिंकी त्यागी,नगर अध्यक्ष दीपक गौड़,गोपाल सैन,दीपेंद्र कुमार,हरीश पुरुषोत्तम,करण राय गौतम,राहुल शुक्ला,पवन शर्मा,रोहित मल्होत्रा,सहित शिक्षक,अभिभावक सहित सैकड़ों मौजूद रहे।
0 Comment