बस्ती। एक 25 साल के युवक को एक शादीसुदा महिला ने इस लिए मार डाला कि उसने महिला से ृृृृृृृृृृशादी करने से इंकार कर दिया, मारने से पहले महिला ने धमकाया और कहा भी था, कि मैं अपने पति से संतुष्ट नहीं हूं, मुझसे शादी कर लो, नहीं तो जान से मार दूंगी। महिला ने जो कहा वह किया, युवक को मार डाला, और उसे आत्महत्या बताने के लिए पेड़ से लटवा दिया, जब कि युवक के शरीर पर चोंट और धूल के निशान मौजूद है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला कप्तानगंज थाने के ग्राम फरेंदा सेंगर का है। महिला का नाम कमला निषाद पत्नी श्रीराम है, मृतक लड़के का नाम निर्मल कुमार निवासी शम्भूपुर थाना हर्रैया है। अब जेल में जाकर महिला को यह सोचना होगा, कि उसने गलत किया या सही, दुनिया में बहुत से ऐसी पत्नी है, जो अपने पतियों से संतुष्ट नहीं होती है, इसका मतलब यह कत्तई नहीं कि पत्नी इस स्तर पर उतर आए कि उसके साथ में शादी करने से इंकार वाले की हत्या कर दें। खुद तो हत्यारिन कहलाई ही साथ ही पति और अपने ससुराल वालों को भी बदनाम किया। बहुत कम ऐसा सुना और देखा गया, जिसमें एक महिला ने एक युवक की हत्या इस लिए कर दी, क्यों कि उसने शादी करने का इंकार कर दिया, यह बदले की भावना तो अक्सर प्रेमियों में देखा जाता है। कहना गलत नहीं होगा कि समाज इतना दूषित हो गया है, कि पति और पत्नी के रिष्तों का महत्व समाप्त हो गया। अपने प्रेमी के लिए प्रेमिकाओं को तो हत्या करने बहुत सुना और देखा गया, लेंकिन यह पहली बार देखा और सुना जा रहा है, कि एक पत्नी ने ऐसे व्यक्ति की हत्या कर दी, जिसने षादी करने से इंकार कर दिया। अगर कोई प्रेमी शादी करने से इंकार करता तो बात समझ में आती, लेकिन ऐसे व्यक्ति ने इंकार किया, जिससे महिला से कोई संबध ही नहीं था।  

लिखाए गए एफआईआर में वादी की ओर से कहा गया कि उसके भांजे की पत्नी कमला निषाद पत्नी श्रीराम बराबर वादी के लड़के पर यह कहकर दबाव बनाती थी कि मै अपने पति से सतुष्ट नही हूँ, आप मेरे साथ शादी कर लिजिये, लेकिन प्रार्थी का लड़का निर्मल कुमार नही माना, जिसके सम्बन्ध मे कमला देवी द्वारा 1090 पर शिकायत किया गया था जिसमंे 17 मार्च 2026 को थाना हरैया में सुलह समझौता हो गया था, लेकिन पुनः कमला देवी जान से मरवा डालने की धमकी दिया करती थी और पैसे की मांग करती थी पैसा देना बन्द करने से विवाद बढ़ा दिनांक 23 अप्रैल 26 को प्रार्थी का लड़का घर से साइकिल से करीब 07.00 बजे शाम घर से निकला 08.00 बजे करीब घर से खाना खाने के लिये फोन किया गया तो फोन उठाकर काट दिया। पूरी रात तलाश किया लेकिन पता नही चला सुबह 07.00 बजे पता चला कि प्रार्थी का लड़का फरेदा सेंगर बाग में फांसी लगा लिया है। पूरे शरीर पर धूल मिट्टी लगा था निश्चित रुप से कमला निषाद उपरोक्त द्वारा प्रार्थी के लड़के को मरवा कर पेड़ पर लटकवाया गया।