गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से अवैध टोल हटाने को लेकर आमरण अनशन पर  समाजसेवी पंकज लोधी के साथ चार और सहयोगियों ने   अन्न जल छोड़ दिया जिसमें विश्व हिंदू राष्ट्र सैना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी जय सिंह राणा हर्षण प्रजापति बबलू सहगल  रहे गढ़मुक्तेश्वर से नगर पालिका सीमा से अवैध टोल प्लाजा हटाई जाने को लेकर लगभग 8 वर्षों से समाजसेवी द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा  इसके उपरांत अनेकों आरटीआई में खुलासा हुआ की बृजघाट को गांव दर्शा कर   एवं नगर पालिका से 3 9  किलोमीटर दूर दिखा कर 2012में टोल लगा दिया गया जिसका खुलासा 15 वर्ष बाद हुआ जिससे क्षेत्र में आक्रोश पैदा हो गया  जिसको लेकर 27 दिन धरना दिया डी एम हापुड़ के आश्वासन पर टोल प्रबंधक अरविंद कुमार को हापुर कार्यालय बुलाया गया जिसमें ए डी एम हापुड़ के समक्ष वार्ता में पी डी ने  माना बृजघाट टोल प्लाजा गलत लगा हुआ है एवं 30 दिन का समय मांगा इस पर सर्व समिति से सामाज सेवी   पंकज  लोधी ने  30 दिनों  में टोल ना  हटाने पर 30 दिन के बाद वह अन जल त्याग देंगे जिसमें आज 27 फरवरी तक टोल प्लाजा हटाने की कोई प्रक्रिया ना होने की स्थिति में गढ़ तहसील प्रांगण में समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा  अन्न जल का त्याग कर दिया गया साथ ही चार अन्य सहयोगियों  मोंटी चौधरी जयसिंह राणा हर्षण प्रजापति बबलू सहगल ने भी  अन्न जल छोड़ दिया आमरण अनशन में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के प्रदेश महासचिव अमित चौधरी ने पहुंचकर समर्थन किया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पहुंचकर समर्थन कर आगे की रणनीति बनाने का आश्वासन दिया इस मौके पर राजरानी चौधरी मुन्नी देवी रविंद्र प्रकाश समर्थ शिक्षा सेवा समिति के सचिव उमेश लोधी संजय डिश अर्जुन चौधरी प्रदीप रावत विनीत गोस्वामी पुनीत गोस्वामी संजय यादव ऋषि श्रीपाल जिद्दी एडवोकेट दिग्विजय सिंह अमानत उस्मान कामिल विकार अहमद राजवीर शास्त्री सिद्ध सिंह कपिल लोधी पुष्पेंद्र सिंह सत्येंद्र कुमार राष्ट्रीय किसान मजदूर  संगठन के तहसील अध्यक्ष अमरीकी सिंह निशांत त्यागी मोहसिन यादव  मानवाधिकार कानून एवं भ्रष्टाचार निवारण के जिला अध्यक्ष राकेश कर्दम आरिफ खान प्रवेश चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य लहरी शोभित त्यागी रिंकू सिंह इत्यादि ने पहुंचकर समर्थन दिया