महाराजा अग्रसैन सरस्वती शिशु मंदिर बहादुरगढ़ में बसंत पंचमी के उपलक्ष में       यज्ञ आयोजित किया.

महाराजा अग्रसैन सरस्वती शिशु मंदिर बहादुरगढ़ में बसंत पंचमी के उपलक्ष में आयोजित यज्ञ के ब्रह्म धनेश कुमार ने वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अपने धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर करना कुछ आर्थिक स्वार्थ की पूर्ति से बढ़कर होता है वीर हकीकत राय को जीवन दान देने के लिए इस्लाम अपनाने की सलाह काजी ने दी थी जब उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया तब उनको आरे से चिरवा दिया गया था परंतु उस नन्हे बालक ने अपने धर्म को नहीं छोड़ा।

 उन्होंने कहा कि यह धर्म राष्ट्र के लिए है सनातन के लिए है। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह भारतवर्ष के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने दिल्ली चलो का नारा दिया था उन्होंने कहा था कि दिल्ली अब दूर नहीं है उन्होंने वर्मा में हुई सभा में लोगों से देश की आजादी के लिए खून मांगा था जिसके लिए लाखों लाख युवक सहर्ष खून देने के लिए आगे आ गए थे ।

 इस देश की स्वतंत्रता की  नींव में क्रांतिकारियों के लहू से गारा बनाकर इस इमारत को बनाया गया है। उन्होंने सभी बच्चों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तरह बुद्धिमान एवं साहसी बनने की सलाह दी।

इस अवसर पर मां सरस्वती जी के विषय में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हरि गिरि जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी है इनके बिना किसी भी प्रकार की प्राप्ति संभव नहीं है हम सबको अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए मां सरस्वती का प्रतिक्षण ध्यान रखना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय की आचार्य बहने सिमरन,नीतू,नीरज, ताप्ती व विद्यालय के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

दीपक सागर