राजेश शुक्ल / बस्ती

 लालगंज थाना क्षेत्र में मिले नवजात बच्चे के शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह बच्चा संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लुतुही निवासी अनिल गौतम उर्फ गुड्डू की बेटी श्रेया (24) का था। श्रेया सानू प्रसाद की पत्नी हैं। जिसको रविवार की भोर लगभग 5 बजे मृत अवस्था में यह बच्चा पैदा हुआ था।

नवजात के शव को श्रेया के भाई मुकुल, चाचा प्रकाश और उसके ससुर ने मिलकर ग्राम दुबौली खुर्द स्थित तालाब के किनारे दोपहर में रविवार को दफना दिया था। 
एक महिला ने शव दफनाते हुए देखा था, लेकिन इसकी सूचना शाम को पुलिस को दी गई थी। लालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पंचायतनामा में नाम और पता ज्ञात कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौली खुर्द में मिले नवजात बच्चे के शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने उसे दफना दिया था।

लालगंज थाना प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह बच्चा संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लुतुही निवासी अनिल गौतम उर्फ गुड्डू के पुत्र रामफेर की बेटी श्रेया (उम्र करीब 24 वर्ष) का था। श्रेया सानू प्रसाद की पत्नी हैं।

पुलिस के मुताबिक, बच्चा 1 फरवरी, 2026 को भोर में लगभग 5 बजे मृत अवस्था में पैदा हुआ था।

मृत बच्चे को श्रेया के भाई मुकुल, चाचा प्रकाश और उसके ससुर ने मिलकर ग्राम दुबौली खुर्द स्थित एक तालाब के किनारे दफना दिया था। यह स्थान अनिल गौतम के खेत के पास ही है। शव को दिन में करीब 12 बजे दफनाया गया था।

एक महिला ने उसी समय शव दफनाते हुए देखा था, जिसकी सूचना उसने शाम को पुलिस को दी थी। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।