बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के मदरसा काशिफुल उलूम के कारी अब्दुल वहीद ने शब ए बरात के मौके पर समाज में अमन चैन भाईचारा और धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने की अपील की है मौलाना ने कहा कि मंगलवार को शब ए बारात का दिन है इस दिन अल्लाह की इबादत करने अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा करने का दिन है इसी दिन पूरी साल का हिसाब किताब लिखा जाता है शब ए बारात के दिन ही अल्लाह अपने बंदों की मगफिरत करता है उन्होंने कहा कि शब ए बरात इबादत दुआ और मगफिरत की रात है उसे पूरे सुकून और जिम्मेदारी के साथ मनाया जाना चाहिए मौलाना ने कहा कि आतिशबाजी पटाखे और अनावश्यक शोर शराबा इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ है इससे न केवल इबादत का माहौल खराब होता है बल्कि बीमारों बुजुर्गों छोटे बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में सभी को इन सभी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए उन्होंने माता-पिता से विशेष अपील करते हुए कहा है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें शबे बरात की अहमियत समझाएं गलत गतिविधियों से समाज में गलत संदेश जाता है और आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए साथ ही उन्होंने हुड़दंग बाइक रैली और स्टंट बाजी पर कड़ी आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि पूरी रात सड़कों पर शोर मचाना और स्टंट करना इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ है उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि शब ए बारात को इबादत दुआ कुरान की तिलावत और सौहार्द के साथ मनाएं ताकि समाज में भाई चारा का संदेश जाए।
- Loading weather...
- |
- Last Update 21 Mar, 12:12 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment