धौलाना क्षेत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया

ने डॉक्टर मोहसिन खान के फोस्टर हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और चिकित्सकों की मौजूदगी में हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया।डॉक्टर मोहसिन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि फोस्टर हॉस्पिटल में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा, बाल रोग, क्षय रोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला रोग, इनफर्टिलिटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शल्य चिकित्सा, लैप्रोस्कोपी, आयुष्मान भारत योजना, मेडिक्लेम, आपातकालीन सेवाएँ, पैथोलॉजी, एक्स-रे, ईसीजी, दवाइयाँ, एम्बुलेंस, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, इन्वेसिव कार्डियोलॉजी एवं कार्डियो सर्जरी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।धौलाना भाजपा ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया ने कहा कि “फोस्टर हॉस्पिटल का शुभारंभ धौलाना क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है।

इससे ग्रामीणों को अब इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के हर नागरिक को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें।इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता डॉ. आदिल, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी परवेज़ आलम, नईम प्रधान बझेड़ा कलां, यूसुफ अब्बासी, असीम अब्बासी, डॉ. इदरीस मलिक, आसिफ कपूरपुर, सीनू नकवी, डॉ. इरशाद (स्टेट वाइस प्रेसिडेंट), डॉ. असिम चौधरी (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट हापुड़), डॉ. कादिर राणा सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।