राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडल  राजनगर गाजियाबाद में डाक्टर उदिता त्यागी के निवास पर पहुंचे और उन्हें यू जी सी एक्ट के विरोध में अपना समर्थन दिया बता दें कि डॉक्टर उदिता त्यागी को पुलिस द्वारा होम अरेस्ट किया है और वो तीन दिन आमरण अनशन पर बैठी हुई है 
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया इसके बाद संस्था के पांचों पदाधिकारी शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर पर पहुंचे और महामंडलेश्वर यति स्वामी नरसिम्हानंद गिरी जी महाराज को भी अपना समर्थन दिया बता दें कि यति स्वामी नरसिम्हानंद गिरी जी महाराज भी दो दिन से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं 
क्योंकि उन्हें भी पुलिस ने डाक्टर उदिता त्यागी के समर्थन में शामिल होने से पहले पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है 
इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हापुड़ जिला कार्यालय अधीक्षक दिपिका त्यागी, युवा कमांड के जिला सचिव गौरव त्यागी महिला ब्रिगेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर मौजूद रहे।