गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में पिछले लंबे समय से समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा कार्य कर रहे हैं और शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास उनके प्रमुख विषय है जिन पर वह लगातार कार्य कर रहे हैं आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में 19 दिसंबर 2025 से शिक्षा से समाधान कार्यक्रम चल रहा है जिसमें वह स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर रहे हैं और उनको पाठ्य सामग्री वितरित कर रहे हैं आशुतोष शर्मा ने बताया प्रथम चरण 31 मार्च तक चलेगा जिसमें 5000 छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री देने का लक्ष्य रखा गया है अब तक 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है 
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में बालिका शिक्षा साक्षरता दर प्रदेश की औसत साक्षरता दर  से कम है और यह गंभीर विषय है गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में स्कूलों के हालात बहुत खराब स्थिति में है बच्चों के पढ़ने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है और अनेक प्रकार की समस्याएं सरकारी स्कूलों के बच्चे आज झेल रहे हैं 
आशुतोष शर्मा ने बताया इस प्रकार की शिक्षा व्यवस्था गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे हमारे यहां के छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा ले उनको पर्याप्त संसाधन मिले और वह भी जीवन में कुछ बेहतर कार्य करें इसके लिए शिक्षा पर बजट बढ़ाना चाहिए और बच्चों को सुविधाएं देनी चाहिए 
आशुतोष शर्मा ने बताया हमारी टीम का पिछले 10 वर्षों से यह निरंतर प्रयास रहता है शिक्षा का एक सकारात्मक वातावरण बनाया जाए और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में छात्र-छात्राओं अभिभावकों शिक्षकों सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा की महत्वता के प्रति जागरुक कर शिक्षा की दिशा में बेहतर कार्य किया जाए इसी कड़ी में शिक्षा से संवाद कार्यक्रम चल रहा है 
आने वाले समय में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के प्रत्येक इंटर कॉलेज स्कूल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए हम लगातार कार्य करेंगे और हर मंच से आवाज उठाएंगे 
31 मार्च 2026 तक 5000 छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित कर दी जाएगी उसके बाद दूसरे चरण में 10000 छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया जाएगा और पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी।