देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में ६९ वें स्कूल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एस.जी. एफ.आई. जूडो चैंपियनशिप तथा जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में गौरवान्वित प्रदर्शन करने वाले जूडो खिलाड़ियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

गौरतलब है की उक्त प्रतियोगिता मणिपुर की राजधानी इम्फाल तथा पश्चिम बंगाल के हावड़ा इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुई।६९वें राष्ट्रीय स्कूल खेल इम्फाल, मणिपुर में प्रतिभाग करते हुए डी.एम.पब्लिक स्कूल की दीक्षिता शर्मा ने ४४ किग्रा भार वर्ग में दमदार खेल दिखाते हुए प्रतियोगिता का सिल्वर मेडल प्राप्त किया।वहीं निकिता ने ४४ किलो भार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जोरदार खेल दिखाया और प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।२३-२५ जन.तक हावड़ा, पश्चिम बंगाल में जूडो की जूनियर नैशनल चैंपियनशिप में नित्या सिरोही ने ७०किलो भार वर्ग में खेलते हुए प्रतियोगिता का कांस्य पदक अपने नाम किया।विदित है नित्या सिरोही, निकिता डी.एम.स्पोर्टस् एक्सीलेंस सेंटर के प्रकल्प देव आदित्य जूडो अकादमी में राष्ट्रीय कोच श्री सुबोध यादव के निर्देशन में प्रशिक्षण लेती है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वर्णिम प्रदर्शन करने पर सम्मान राशि के रूप में प्रत्येक जूडो खिलाड़ी को ₹२१०० चेक धनराशि एवं जूडो कोच सुबोध कुमार को ₹१०,००० चेक धनराशि प्रदान कर आभार प्रकट किया।विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती मंजु चौधरी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।विद्यालय प्रबंधक श्री राजेंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोच और खिलाड़ियों की मेहनत,अनुशासन एवं समर्पण के कारण ही सकारात्मक परिणाम आते हैं।प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास का ही परिणाम है कि खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यालय उप प्रधानाचार्य श्री युधिष्ठिर यादव एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह,अशोक चौधरी,गौरव त्यागी,रवीन्द्र चौधरी, प्रांजल शर्मा,मुस्कान शर्मा,विजय लक्ष्मी त्यागी,अनुभा त्यागी छायाकार ओम कौशिक उपस्थित रहे।
0 Comment