नई दिल्ली।शाहीन बाग, ओखला स्थित सर सैयद मिशन स्कूल (एसएसएमएस) ने खेलों के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के यूकेजी से कक्षा 8 तक के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में सफलतापूर्वक भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किए।यह बेल्ट प्रमोशन परीक्षा वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित की गई, जिसे वर्ल्ड ताइक्वांडो मास्टर यूनियन (यूएसए) से मान्यता प्राप्त है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक संतुलन, शक्ति, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का व्यापक मूल्यांकन किया गया।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह उपलब्धि दर्शाती है कि सर सैयद मिशन स्कूल शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान देता है।
विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मार्शल आर्ट्स जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें राजवीर सिंह (हरियाणा), प्रसिद्ध महिला आत्मरक्षा विशेषज्ञ मीनाक्षी (हरियाणा), कोच मोहम्मद आदिल एवं मुकम्मिल खान (उत्तर प्रदेश), आईएमएफआई के जनरल सेक्रेटरी तज़ीम सुल्तान (हरियाणा), आईएमएफआई के प्रेसिडेंट अबरार खान (हापुड़, उत्तर प्रदेश) तथा ट्रेज़रर सदमा शामिल रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में चयनित विद्यार्थी
येलो बेल्ट
ग्रुप 1: प्रथम– उज़ैर जिलानी, द्वितीय– मोहम्मद मुआज़, तृतीय– मोहम्मद फैज़ रज़ा
ग्रुप 2: प्रथम– मरियम परवेज़, द्वितीय– खालिद सैफुल्लाह, तृतीय– अनीक़ा फातिमा
ग्रुप 3: प्रथम– आतिफ अंसारी, द्वितीय– अब्दुर रहमान, तृतीय– सारा हयात
ग्रुप 4: प्रथम– ज़ैनब सिद्दीकी, द्वितीय– सैयद अरशान अहमद, तृतीय– अफ़राज़ फ़रीद
ग्रीन बेल्ट
ग्रुप 1: प्रथम– ज़ैन हुसैन आरफ़ी, द्वितीय– अयान अहसान, तृतीय– उमैर जिलानी
व्हाइट बेल्ट
ग्रुप 1: प्रथम– अयान खान, द्वितीय– शयान अज़ीम, तृतीय– मोहम्मद इलियास
ग्रुप 2: प्रथम– शहज़ान खान, द्वितीय– एमडी जिबरान, तृतीय– माज़ अमीन प्रधानाचार्य का वक्तव्य विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद कलीमुल्लाह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
विद्यालय की इस उपलब्धि से अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
0 Comment