हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक महिला की चाकू से गोंदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गए।

आपको बता दे कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रीता शर्मा नामक महिला अपने पति राहुल शर्मा के साथ रहती थी तथा उसका बेटा मेरठ में अपने दादा के पास रहता है। मंगलवार की सुबह रीता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जिसका शव घर में ही बेड पर खून से लटपट मिला उसकी गर्दन और चेहरे पर चाकू के कई बार किए गए हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा मृतका के परिजनों द्वारा पति पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। हापुड़ पुलिस अधीक्षक ने घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
0 Comment