शिवा पाठशाला में मनाई गई 

  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी पर्व 

हापुड़। नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में आस्था, देशभक्ति और शिक्षा के अनूठे संगम के रूप में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी  पर्व मनाया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति भाषण, नाटक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल ने नेताजी के जीवन, उनके संघर्ष और देशप्रेम पर प्रकाश डालते हुए  बताया कि शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी

ज्ञान, कला और संस्कृति का पर्व है, इस दिन कला और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका छात्र जीवन में विशेष महत्व है। 

शिक्षिका नीतू नारंग ने बताया कि नेताजी ने देश के बाहर रहकर आजादी का संघर्ष किया। उन्होंने विदेशी भूमि पर आजाद हिंद फौज की स्थापना की और सिंगापुर किले से आजाद हिंद सरकार के राष्ट्रपति के रूप में विश्व को संबोधित किया।

इस मौके पर शिक्षिका नीतू, डॉ.हरजीत कौर, सुमन, लक्ष्मी, सोनम आदि मौजूद थी।

दीपक सागर