स्विगी की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बिरयानी एक बार फिर से सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बनी है। इस साल कुल 83 मिलियन बिरयानी ऑर्डर किए गए, जो हर मिनट 158 बिरयानी ऑर्डर होने का संकेत देता है। इसके बाद डोसा का नंबर है, जिसके 23 मिलियन ऑर्डर किए गए। स्विगी की इस रिपोर्ट से यह भी साफ होता है कि भारतीय खाने के शौक में बिरयानी और डोसा की जबरदस्त मांग है।