बस्ती। भाकियू भदौरिया गुट के मंडल अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने डीएम/अध्यक्ष पीसीएनडीटी को पत्र लिखकर महिला अस्पताल के सामने आइडिएल, हाईटेक, ओजेस, तेजस एवं पंच स्टार अल्टासाउंड में लिंग परीक्षण के बहाने भूण हत्याओं का खेल हो रहा है, इसके लिए इसके नोडल डिप्टी सीएमओ डा. एके चौधरी को जिम्मेदार माना गया। अल्टासाउंड को अप्रशिक्षित के लोगों के द्वारा संचालित किया जा रहा है। लिंग परीक्षण के नाम पर भारी धनराशि की वसूली की जा रही है। इसमें महिला अस्पताल के फार्मासिस्ट और डाक्टरों का भी हाथ है। कटेष्वरपार्क के पीछे कई ऐसे अस्पताल हैं, जो मानकविहीन संचालित हो रहे हैं, गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इन अस्पतालों में एमबीबीएस के स्थान पर झोला छाप डाक्टर काम कर रहे है। कहा गया कि अप्रशिक्षित डाक्टरों एवं दाई के द्वारा बवासीर और भगंदर तक का आपरेशन किया जा रहा है। कहा कि जिले के कई ऐसे निजी अस्पताल हैं, जो टीपीए/इंष्योरेंस के नाम पर गोरखधंधा कर रहे है। खास तौर पर चौधरी बिरादरी के अस्पतालों के मालिकों के द्वारा भारी अनियमितता की जा रही है। पत्र में जांच कराने और टीपीए/इंष्योरेंस में हेराफेरी करने वाले अस्पतालों का आडिट कराकर कार्रवाई करने की बात कही गई है।