हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर : भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत सिंभावली विद्युत विभाग SDO OFFICE परिसर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ संरक्षक पी के वर्मा एवं जिला प्रवक्ता श्याम सुंदर त्यागी ने संचालन किया। पंचायत में विद्युत विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा कई बार पंचायत में मौजूद पदाधिकारी ने अधिकारियों को आने के लिए LIU के माध्यम से समय भी दिया गया लेकिन अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज किसानों ने एसडीओ ऑफिस पर जड़ा ताला।
ताला लगने के बाद SDO उपेडा विलेश मलिक किसानों के बीच मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना। पंचायत में जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा विद्युत विभाग किसान मजदूरों पर अत्याचार बंद करें अन्यथा होगा बड़ा आंदोलन। उन्होंने कहा - किसानों का गन्ना भुगतान ना होना समय पर किसानों को यूरिया न मिलाना, गन्ने का भाव ना बढ़ाना मंडीयों में किसान को लूटे जा रहा जो बर्दाश्त से बाहर हो चुका है अब किसान मजबूरन सड़कों पर उतारने के लिए बेबस और लाचार हो चुका है। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा - कि जिले में सभी अनुशासित रहे अनुशासनहीनता ना करें संगठन हित में कार्य करें। बगैर जिला अध्यक्ष को सूचित करें कोई भी धरना प्रदर्शन, ज्ञापन, टोल फ्री एवं अधिकारियों के दफ्तरों पर पंचायत ना करें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी। पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह के चाचा जी के स्वर्गवासी हो जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मोन धारण किया। इस मौके पर दर्जनों से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन का गमछा उड़ाकर सम्मानित भी किया गया जिसमें मुख्य रूप से ठाकुर ठेकेदार सुलेमान खान इंतजाम खान धर्मेंद्र सिंह मयंक चौहान इरफान खान समसु खा निखिल चौधरी आदि। पंचायत में सैकड़ो से अधिक संख्या में किसान मजदूर पंचायत में पहुंचे जिसमें मुख्य रूप से जिला महासचिव कैप्टन राजेश चौधरी जिला सचिव बिल्लू त्यागी शब्बू चौधरी सुदेश दीवान राजू ठाकुर सुनील चौहान धीरू भाई पंकज चौहान प्रदीप चौधरी सुभाष सिंह सेवाराम चौहान मयंक चौहान ठाकुर ठेकेदार टॉपिक ठेकेदार सुलेमान इरफान राजू राणा अमीर एडवोकेट रिजवान तोमर बिल्लू त्यागी निखिल चौधरी देवेंद्र जाटव आदि लोग उपस्थित रहे।.
मनजीत कि रिपोर्ट
0 Comment