योगी जी कर रहे प्रदेश का विकास 

ओमप्रकाश गौतम
गांव गांव में सरकारी परिषदीय स्कूलों को बंद कर गांव गांव में अंग्रेजी और देशी  शराब के ठेके खोल दिए गए। शराब के ठेकों से सरकार को भारी राजस्व मिलता है, जबकि सरकारी स्कूलों में गरीब की शिक्षा पर खर्च करना पड़ता है। शिक्षा के बिना कोई समाज या देश तरक्की नहीं कर सकता है शिक्षा लेकर आगे बढ़ रहे थे।
दो दशक पहले किसी गांव में शराब ठेका था तो महिलाएं विरोध कर रही थी और ठेकों को बंद कराकर अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल भेजती थी। पिछले एक दशक में गावों में अंग्रेजी और देशी शराब सहित बीयर के ठेकों का जाल बिछा दिया। शराब ठेकों से सरकार को अपने विधायकों को भारी भरकम सुविधाओं के साथ वेतन बढ़ाने,विधायकों के रिटायर होने पर पेंशन देने के राजस्व की जरूरी होती है। गरीब अपने बच्चों को शिक्षा दिलाए न दिलाए इससे कोई फर्क इसलिए भी नहीं पड़ता युवा पड लिखकर रोजगार मांगेगे। इसलिए पढ़ाई से दूर कर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री युवाओं को चार घंटे ई रिक्शा चलाकर अपने बच्चों में रहने की सलाह दे रहे है।

विश्व गुरु बनेगा देश
देश की 85 करोड़ आबादी को पांच किलो राशन देकर आश्रित बना दिया वहीं जिन बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल में होना चाहिए वे बच्चे चोरी करने,भीख मांगने,कचरा एकत्र करने में जुटे है यहीं से तो देश विश्व गुरु बनाया जाएगा। देश में भ्रष्टाचार,मंहगाई,अपराध से त्रस्त है। वहीं कानून नियमों को ताक पर देखकर धार्मिक उन्माद में फंसाया जा रहा है। 

धर्म को भी कर रहे कमजोर
लोकतांत्रिक देश संविधान से चलाया जाता है संविधान में सबको सामान अधिकार प्राप्त है। मगर सत्ता में बैठिकक सोच संविधान को नहीं मानती है। यह सोच उस धर्म को कमजोर कर मखौल बना रही है। जो धर्म सद्भाव भाई चारे का संदेश देते है। अयोध्या के राम मंदिर में ही लूट नहीं सभी धर्म स्थल कारोबारी बनकर रह गए अगर निष्पक्ष जांच हो हो धर्म स्थलों के धन से देश को विकसित बनाया जा सकता है।

जनता नहीं चेती तो होंगे गंभीर नतीजे
लोकतांत्रिक देश के चारों स्तंभ और अधिकार एक सत्ता में केंद्रित हो चुके है। देश की आजादी हवाई जुमलो से नहीं मिली देश को बड़ी मुश्किल और कुर्बानी से मिली है। जिसे अब यूं ही नहीं गवाया जाएगा।