मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव से आने वाले महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का संघर्ष किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यही कारण है कि हाल ही में नामी फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने उनके जीवन पर आधारित 12th फेल फिल्म बनाई जिसने सफलता के नए आयाम छुए. वही मनोज कुमार शर्मा एक बार फिर सु​र्खियों में हैं. हाल ही में केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ़ कैबिनेट ने उनके डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोशन पर मोहर लगा दी है.