हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रसारित एक फोटो और वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त सामग्री में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को गलत दिशा में प्रदर्शित किया गया है, जिसमें केसरिया रंग नीचे की ओर दिख रहा है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि कोई बच्चा, अनजान व्यक्ति या सामान्य नागरिक जानकारी के अभाव में ऐसी गलती कर दे तो उसे समझा कर माफ किया जा सकता है। लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि से यह अपेक्षा की जाती है कि उन्हें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और उसके प्रदर्शन से जुड़े नियमों की पूरी जानकारी हो।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि फोटो-वीडियो किसी बंद कमरे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अध्यक्ष के सार्वजनिक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया। इसके बाद यह सामग्री आम लोगों तक पहुंची और सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का विषय चर्चा में आ गया।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मांग में कहा गया है कि जांच में यह स्पष्ट किया जाए कि उक्त फोटो-वीडियो कब और कहां बनाया गया, किन परिस्थितियों में तिरंगे को इस प्रकार प्रदर्शित किया गया, और इसे फेसबुक पर पोस्ट करने के पीछे क्या उद्देश्य और जानकारी थी।
फिलहाल नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी का ब्यान आया हैं किसी ने पीछे से किसी ने मुझें तिरंगा पकड़ाया था।
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment