हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर,  
13 अगस्त को सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें दावा किया गया है कि नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर और बृजघाट के अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी और पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी के आदेश पर सभी महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को हापुड़ में आयोजित एक रैली में ले जाया गया।

वायरल वीडियो इसे जो कर्मचारी नगर पालिका में ड्यूटी पर तैनात दिखाए गए हैं, जबकि आरोप है कि उसी समय उन्हें रैली में शामिल कराया गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता। इसी को लेकर लोगों ने अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

अभी तक नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मनजीत सिंह कि कि रिपोर्ट