हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़  
प्रजापति धर्मशाला, गढ़मुक्तेश्वर में शुक्रवार को अमर शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी जी का बलिदान दिवस पूरे श्रद्धा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान जिला मंत्री नरेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़मुक्तेश्वर विधायक श्री हरेंद्र सिंह तेवतिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि परम पूज्य स्वामी महेश योगी जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। दैनिक तेजयुग न्यूज के संपादक धर्मपाल सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन  

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार प्रजापति ने की। मंच का कुशल संचालन नितिन प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जयंत प्रजापति रहे। सह-संयोजक की भूमिका गोविंद प्रजापति, अंकित प्रजापति और ब्रह्म सिंह प्रजापति ने निभाई।

वक्ताओं ने क्या कहा 

सभा को संबोधित करते हुए विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि केवल 13 वर्ष की आयु में देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले रामचंद्र विद्यार्थी हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे वीर बलिदानियों का इतिहास स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आए।

स्वामी महेश योगी जी महाराज ने समाज को एकता का संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास को जानना और सहेजना होगा। उन्होंने याद दिलाया कि देवरिया कलेक्ट्रेट पर मात्र 13 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर रामचंद्र विद्यार्थी ने अद्वितीय साहस दिखाया था। उनका जीवन आज भी हमें स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाता है।

वक्ताओं ने कहा कि आज समय की मांग है कि प्रजापति समाज अपने मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करे और अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करे। यही हमारे महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समाज ने रखीं 2 प्रमुख मांगें 
इस अवसर पर प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक के समक्ष 2 मांगें रखीं:
1.  महाराजा दक्ष प्रजापति जी के नाम पर नगर में एक चौक का नामकरण किया जाए।
2.  अमर शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी जी की स्मृति में एक स्मृति-द्वार का निर्माण कराया जाए।*

समाज के लोगों ने कहा कि ये मांगें केवल स्मारक नहीं हैं, बल्कि यह हमारी पहचान, हमारे इतिहास और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

उपस्थित रहे  
दीपक प्रजापति, जयंत प्रजापति, गोविंद प्रजापति, अमन प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, नरेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, अरविंद प्रजापति, विक्रम प्रजापति, श्यामलाल, संतोष प्रजापति, कृष्ण प्रजापति, राजू प्रजापति, हरपाल सिंह प्रजापति, हेमराज प्रजापति, राहुल प्रजापति, प्रेमपाल, फूल कुमार प्रजापति, अमित प्रजापति, शिवम प्रजापति, मनोज प्रजापति, बिंटू प्रजापति, कुंवरपाल प्रजापति, नवरत्न पाल, मनोज पाल, प्रदीप प्रजापति, लखन प्रजापति, देवांशु प्रजापति, विजेंदर प्रजापति, सोनित प्रजापति, मनीष प्रजापति, परमजीत चौधरी, विनोद चंद्रा, बिजेंद्र सिंह भारत, सोहेल हैदर, मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट