बस्ती। योगीबाबा के राज में जहां भ्रष्टाचार का विरोध करने वालों को संरक्षण और पुरस्कार मिलना चाहिए, वहीं उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रहें, पुलिस जेल भेजने की तैयारी करती है, ऐसे में कैसे कोई भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का विरोध करेगा, हालत यह है, कि भ्रष्टाचार का विरोध करने वालों को जान तक का खतरा रहता है, कब उसे पीट दिया जाए या फिर पिटवा दिया जाए और कब वह अस्पताल पहुंच जाए, पता नहीं रहता, जिन भ्रष्टाचारियों को षासन और प्रशासन का डर होना चाहिए, वह भ्रष्टाचार का विरोध करने वालों को खुले आम डरा रहा है। पुलिस भी डराने वाले का साथ देती है। ऐसा ही कुछ भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर विरोध करने वाले भाकियू भदौरिया गुट के मंडल अध्यक्ष उमेष गोस्वामी के साथ हो रहा हैं। विरोध करने का खामियाजा भुगतने के बाद भी विरोध करने में कोई कमी नहीं आ रही है। इनके खिलाफ दर्ज हुए मुकदमें को लेकर भाकियू भदौरिया गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, उर्मिला निषाद, रीतू वर्मा, इंदू शर्मा और धीरेंद्र बहादुर सिंह ने डीएम को एक ज्ञापन देकर न्यायालय को भेजी गई चार्जशीट की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। कहा कि इनके प्रति लालगंज थाने की पुलिस का रर्वैया ठीक नहीं है। कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में आकर उमेष गोस्वामी के खिलाफ झूठे और फर्जी मुकदमें लिखाए जा रहे है। खाद की कालाबाजारी के लिए किसान नेताओं ने जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य को पूरी तरह जिम्मेदार बताया और कहा कि प्राइवेट दुकानों से भारी कमीशन लिया जा रहा हैं, कहा कि इन्हें किसी भी जांच में न रखा जाए, क्यों कि यह किसानों के साथ धोखा करते हैं, और पैसा लेकर जांच को प्रभावित करते है। एक समय था, जब किसान यूनियन के नेता जिस भी कार्यालय में लाडी लेकर घुस जाते थे, दस कार्यालय के अधिकारी मारे डर के कार्यालय से भाग जाते थे, धीरे-धीरे इनकर हनक समाप्त हो गई, जिसका परिणाम किसानों का हर स्तर पर शोषण होना। अब इसके नेता किसान नेता नहीं रह गए, बल्कि ठेकेदार हो गए, अधिकारियों की चमचागिरी करने लगे। किसानों के हक की लड़ाई भूलकर बिचौलिए का काम करने लगे। जो नेता कभी खाद की कालाबाजारी का विरोध करता था, आज वह खुद कालाबाजारी कर रहा है। किसान नेता जो कमजोर हुए हैं, और जो उनके भीतर गिरावट आई हैं, उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। अब यह लोग अधिकारियों के पास किसान की लड़ाई लड़ने नहीं जाते, बल्कि ठेकापटटी के लिए जाते है।