लखनऊ। हापुड़ के कांग्रेस जन जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। जहाँ मनरेगा के करोड़ों मजदूरों की आवाज उठाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी की पुलिस प्रशासन से नोंकझोंक हुई। कांग्रेस जन बैरिकेडिंग पर चढ़े और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग को विधानसभा का घेराव करने जाने से पहले ही रास्ते में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन नारेबाजी कर रहे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कांशीराम पार्क ईको गार्डन में ले गये और घंटों निगरानी में रखा। 3 घंटे निगरानी के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और हापुड़ से पहुंचे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना में कई परिवर्तन किये, जिससे देश के करोड़ों मजदूरों पर इसका गहरा असर पड़ा है। आज कांग्रेसी कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई और मजदूरों की आवाज को उठाने के लिए विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचे हैं। राजेश त्यागी ने कहा हैं कि भाजपा सरकार मनरेगा में किए गए परिवर्तनों से मजदूरों का शोषण कर रही है इस शोषण को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी ने कहा हैं कि कांग्रेस गरीबों, दलितों, शोषितों और हर वर्ग की पार्टी हैं।
- Loading weather...
- |
- Last Update 04 Oct, 07:39 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment