मिल मालिक,प्रबंधक,शासन प्रशासन सबको मालूम,किसान संगठन,जिम्मेदार भी नहीं करा पाए सुधार,सबके रास्ते होंगे बंद

ओमप्रकाश गौतम

 गढ़मुक्तेश्वर: गन्ना किसान और चीनी मिल आपस में एक दूसरे के पूरक और जरूरत है। गन्ने के कारोबार में चीनी मिल को कई गुना मुनाफा होता है उसके बाद सिंभावली चीनी मिल दिवालिया होकर नीलामी की तैयारी में है। सिंभावली चीनी मिल पांच दशक पहले तक मुनाफे में होती थी। किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान,किसान के गन्ने की फसल में दवाई का छिड़काव,गावों में सड़क का निर्माण खाद बीज भी उपलब्ध कराया जाता था। किसान के गन्ने का सट्टा के हिसाब से गन्ना डालने के लिए पर्ची दी जाती थी। किसान के गन्ने की पर्ची दिए जाने से गालमेल शुरू हुआ। किसान गन्ने डालने के लिए पर्ची के लिए धक्के खाते रहे। मिल प्रबंधन गंगा पार गैर इलाके से नकद भुगतान के साथ गन्ने की खरीददारी करने लगा। किसान के गन्ने का बकाया रुकने लगा। किसान संगठन धरना,प्रदर्शन करते तो मिल प्रबंधन पुलिस प्रशासन सहित असरदार को चंदा देने लगा। सामाजिक संगठन बिना चंदा नहीं चल सकता है। मिल की नेतागिरी में फर्जी ठेकेदारी का दौर भी शुरू हुआ। किसानों के हिमायती संगठनों और जिम्मेदारों को पोटली पहुंचाने का दौर भी चला दिया गया। याद हैं कि सिंभावली चीनी मिल में धरना चल रहा था तो एक साजिश के तहत पथराव हुआ जिसमें एक किसान और एक पुलिस कर्मी की फायरिंग में मौत हुई। किसानों के मसीहा भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकेट भी मिल में आए किसानों और मिल प्रबंधन में सुलह कराकर मामले को शांत किया गया था।
मिल प्रबंधन ने किसानों के नाम फर्जी तरीके से बैंकों से कर्जा लिया

मिल प्रबंधन ने किसानों के नाम फर्जी ढंग से बैंकों से कर्जा ले लिया। सिंभावली चीनी मिल घाटे की ओर चल दिया जबकि सिंभावली चीनी से चिलबरिया,और बृजनाथ पुर दो अन्य मिल का निर्माण कराने से साफ है कि गन्ने के कारोबार से घाटा नहीं होता है। 

मुख्यमंत्री को कराया अवगत नहीं हुआ समाधान
विधायक कमल मलिक के साथ भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी,सुभाष प्रधान, भीष्म त्यागी प्रधान सहित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सिंभावली चीनी मिल के द्वारा किसानों के नाम फर्जी कर्ज लेने की करतूत से अवगत कराया, मगर कोई सुधार नहीं हुआ। बैंकों की मोटी धनराशि,किसान के गन्ने का बकाया साल दर साल बकाया चलता रहा। मिल प्रबंधन चंदा देकर शांत करता रहा मगर सुधार की ओर कदम नहीं उठाए गए। सिंभावली चीनी मिल पर बैंको का कर्ज ,किसान के गन्ने का दो सौ करोड़ से ज्यादा बकाए के चलते गन्ना सेंटर बंद कर दिए गए। अब चीनी मिल को नया खरीददार चालू करेगा। नया मालिक किसान के गन्ने का बकाया और बैंकों का कर्ज देगा इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है। मिल में फर्जी कर्मचारी,फर्जी ठेकेदार,फर्जी चंदा, बंद होगा तो परेशानी होगी। सिंभावली चीनी मिल के पास कोई ओर रास्ता नहीं है फिर भी मिल में नेता गिरी पीछा नहीं छोड़ रही है। 

गढ़ विधान सभा क्षेत्र/ तहसील में एक फैक्ट्री
गढ़मुक्तेश्वर में मोहन मेकिंग की ग्लास फैक्ट्री होती थी। फैक्ट्री की निर्मित बोतल देश और दुनिया में जाती थी। फैक्ट्री में पांच नेता पैदा हुए और धरना प्रदर्शन कर प्रबन्ध तंत्र के खिलाफ अभद्रता करने लगे रोजाना नाटक के चलते फैक्ट्री बंद कर दी गई। इसके बाद एक गन्ने फैक्ट्री हैं। फैक्ट्री में नेता गिरी ने बेशक अपना भला कर लिया मगर किसान और फैक्ट्री का नुकसान कर गर्त में मिला दिया। सिंभावली चीनी मिल में अभी भी नेता गिरी पीछा नहीं छोड़ रही है।