मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गढ़ गंगा मेला को भव्य ऐतिहासिक बनाने के आदेश दिए है
गंगा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिले, कोई परेशानी न हो, मेला का धार्मिक स्वरूप मजबूत करना है।
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: प्रदेश सरकार में पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि गढ़ गंगा मेला को कुंभ मेला की तर्ज पर भव्य बनाए जाने, श्रद्धालुओं को भरपूर सुविधा दिए जाने के साथ मेला का धार्मिक स्वरूप मजबूत करना है।
विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया के फार्म हाउस पर तेजयुग न्यूज को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का गंगा मेला से विशेष लगाव है। गंगा मेला को राजकीय स्तर पर लाए जाने के बाद से मेला को बेहतर बनाना है। तेजयुग न्यूज के प्रश्न पर भैंसा दौड़ में मारपीट,हुड़दंग करने जैसे हालात पर कार्रवाई की बात कही वहीं मेला में जगह जगह बैरियर लगाने,श्रद्धालुओं सहित अधिकारी और आमजन की परेशानी के सवाल पर प्रशासनिक व्यवस्था कहकर टरका दिया। गढ़ गंगा मेला हर साल से बेहतर बताते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग की बात कही है। इस मौके पर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया,जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,भाजपा पूर्व अध्यक्ष नरेश तोमर,ब्लॉक प्रमुख जगदीश कर्दम,नगर पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी,सहित काफी रहे।
0 Comment