कैंटर में लदा 55 लाख का कपड़ा,अवैध असलाह बरामद

ओमप्रकाश गौतम

दैनिक तेजयुग न्यूज़
 गढ़मुक्तेश्वर: बदमाश डाल डाल तो पुलिस भी पात पात होती है चाहे तो जटिल अपराध का भी समय रहते खुलासा के देती है। जी हां  एक सप्ताह पहले बृजघाट के पास बदमाशों ने कपड़ा लदा कैंटर लूटने के मामले में बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घायल समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बदमाशों से कैंटर में 55 लाख कीमत का कपड़ा,अवैध असलाह,चाकू पुलिस ने बरामद कर सराहनीय काम किया है। कोतवाल देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 27/28 सितंबर की रात्रि में बृजघाट पलवाड़ा मार्ग पर काट सवार बदमाशों ने कपड़ा लदा कैंटर को रोककर चालक और परिचालक को कब्जे में लेकर कार से अमरोहा जनपद में छोड़कर कैंटर लेकर फरार हो गए थे। कैंटर में 55 लाख रुपए कीमत का जैकेट बनाने का कपड़ा लदा था। कोतवाल डी एस बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि पलवाड़ा रोड पर पुलिस टीम के साथ गस्त पर थे कि कार को रोकने का इशारा किया तो कर सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस ने भी रक्षा में गोली लगाई तो एक बदमाश के टांग में गोली लगने पर गिर गया पुलिस ने तेजी के साथ घेराबंदी कर घायल सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जावेद, और अजीम शातिर किस्म के अपराधी होना कबूल किया बताया कि दिल्ली,मुरादाबाद,सम्भल,हापुड़ में वारदात की हैं जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज है। कोतवाल डीएस बिष्ट ने बताया कि बदमाशों से कैंटर और लूटा गया शत प्रतिशत कपड़ा बरामद किया गया। कपड़े की कीमत 55 लाख बताई गई। बदमाशों से अवैध हथियार ,चाकू भी बरामद किए गए है।