हापुड़: मोनाड विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम. जावेद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिरिक्त कुलसचिव सुहैल अहमद, डॉ. मूल राज सिंह, डॉ. सोमा दास, डॉ. रितु चिक्कारा, प्रीति तोमर एवं सनाउल मुस्तफा सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा भी दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
इस अवसर पर कुलपति डॉ. एम. जावेद ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों का जीवन और उनके विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मूल राज सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है तथा स्वच्छता को केवल एक अभियान के रूप में नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन दोनों महान विभूतियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया।
0 Comment