आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार ने बिजली और पानी मुफ्त किया है, लेकिन दुख की बात है कि किरायेदारों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता।
उन्होंने इस स्थिति के कई संभावित कारणों का जिक्र करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि किरायेदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी का फायदा मिलना चाहिए।" केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हमारी सरकार ऐसी योजना लेकर आएगी, जिससे किरायेदार भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
0 Comment