पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीना कपूर ने अपने बयान में खुलासा किया है
कि आरोपी जब उनके घर में घुसा तो वह बेहद आक्रामक था, लेकिन उसने घर से कोई भी सामान नहीं चुराया। करीना ने बताया कि घटना के वक्त जब सैफ अली खान आरोपी से भिड़ रहे थे, तब वह बहुत गुस्से में था।
करीना ने बताया कि सैफ ने बच्चों और घर की महिलाओं की सुरक्षा के लिए बीच-बचाव करते हुए हमलावर को रोकने की कोशिश की। ऐसा लग रहा था कि आरोपी उनके छोटे बेटे, जहांगीर, पर हमला करने की कोशिश कर रहा था क्योंकि वह जहांगीर के कमरे में मौजूद था। महिलाओं ने भी बीच-बचाव किया, जिससे आरोपी जहांगीर तक नहीं पहुंच सका।
घटना के दौरान, सैफ पर कई बार हमला किया गया। करीना ने बताया कि जब हमलावर सैफ पर हमला कर रहा था, तब उन्होंने मौके का फायदा उठाकर बच्चों और महिलाओं को 12वीं मंजिल पर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावर ने घर में मौजूद गहनों और कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया।
0 Comment