रविदास जयंती: थाना प्रभारी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कियाः सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए दिए निर्देश

बनकटी / बस्ती
लाल गंज थाना क्षेत्र में भिन्न- भिन्न स्थानो पर पहुंच कर थाना प्रभारी संजय कुमार ने  संत रविदास जयंती के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, थाना प्रभारी ने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का जायजा लिया।

उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी संजय कुमार ने आयोजकों से भी बातचीत की और उनसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की।

पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान कड़ी निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।